logo

MP में अब हत्यारी दुल्हन‌‌:शादी के 15 दिन बाद ससुराल आई; रात में पति के सोते ही प्रेमी को घर बुलाया,


विदिशा में एक युवक की उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। दोनाें की शादी 15 दिन पहले हुई थी। एक दिन पहले जब मायके से दुल्हन घर आई तो परिवार वाले होशंगाबाद नर्मदा नहाने गए थे। 5 और 6 जुलाई की रात युवक के बगल में सो रही पत्नी ने प्रेमी शुभम् को घर में बुलाया। पत्नी कृष्णा ने सोते हुए पति सोनू के हाथ पकड़े और शुभम ने कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मर्डर में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

ऐसे खुला राज
पुलिस ने मृतक सोनू और उसकी पत्नी के मोबाइल नंबर का डाटा निकलवाया। इसमें एक नंबर पर सोनू की पत्नी कृष्णा बाई की बात लगातार होती थी। हत्या वाली रात भी उस नंबर पर लगातार बात हुई थी। जब नंबर का पता किया तो वह उसके मायके के पड़ोसी का निकला। कुछ दिन पहले ही कृष्णा बाई ससुराल आई थी।

पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि मृतक की पत्नी कृष्णा बाई का मायका औबेदुल्लागंज जिला रायसेन में है। वहां पड़ोस में रहने वाला उसका प्रेमी शुभम उर्फ कालू कहार ने कृष्णा के साथ मिलकर सोनू की हत्या थी। दोनों का पिछले 4 से 5 साल से अफेयर चल रहा था। कृष्णा बाई ने पति के साथ न रहने और उसकी हत्या करने की बात शुभम् से की थी। दोनों आपस में मोबाइल से संपर्क में थे। कृष्णा बाई ने ससुराल के सभी लोगों के नर्मदा स्नान के लिए जाने और सोनू के साथ अकेले रहने की सूचना शुभम् को दी थी। जिसके बाद शुभम औबेदुल्लागंज से ही कुल्हाड़ी साथ लेकर बाइक से आया था। गांव का रास्ता न भटके और देर न हो इसके लिए उसने मोबाइल में जीपीएस लोकेशन लगा रखा था।

14
20137 views